चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार के प्रमुख मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। नगर के मां मनसा देवी मंदिर, मां चंडी देवी मंदिर समेत अन्य देवी मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गई।दूर-दूर से आए भक्त माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए घंटों लाइन में खड़े नजर आ रहे हैं।
नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए हरिद्वार पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रमुख मंदिर मार्गों, प्रवेश द्वारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।

More Stories
जूना अखाड़ा की पावन छड़ी यात्रा महापर्व का शुभारंभ हुआ
वरिष्ठ नागरिकों के दो दल चार दिवसीय नि:शुल्क धार्मिक यात्रा पर रवाना हुए
शारदीय नवरात्रि के शुभारंभ पर हरिद्वार के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी