तीर्थनगरी हरिद्वार में शुक्रवार को मौनी अमावस्या पर देश के कई प्रदेशों से आए श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य अर्जित किया। स्नान के पश्चात श्रद्धालुओं ने अपने पितरों के निमित्त श्राद्ध, तर्पण व नारायण बलि आदि कर्म किए।
श्रद्धालुओं ने हरकी पौड़ी ब्रह्म कुण्ड समेत गंगा के विभिन्न घाटों पर पुण्य की डुबकी लगाई। सुबह से शुरू हुआ स्नान का सिलसिला दिन भर चलता रहा।माघ महीने की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है। इस तिथि को स्नान और दान का बड़ा महत्व माना गया है। मौनी अमावस्या पर भगवान विष्णु की पूजा का विधान है।

More Stories
शरद पूर्णिमा पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
कुंभ के दौरान मांस ,मदिरा और अवैध नशे की बिक्री पर रोक लगाने की मांग
दशहरा पर्व पर श्री पंचायती अखाडा निर्वाणी मे शस्त्र पूजन किया गया