चंद्रग्रहण से पूर्व सूतक के चलते हरिद्वार में हर की पैड़ी पर संध्याकालीन मां गंगा की आरती रविवार काे दोपहर में ही संपन्न हुई। सामान्यतः ग्रीष्मकालीन गंगा मां की आरती शाम को 6:30 बजे प्रारंभ होती है, लेकिन आज यह आरती दोपहर 12:30 बजे की गई।चन्द्रग्रहण की वजह से आरती समय से पूर्व की गई।
गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि विशेष खगोलीय स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि रविवार रात 9:57 बजे से पूर्ण चंद्रग्रहण शुरू होगा, जो रात 1:27 बजे तक चलेगा। इसी कारण सूतक काल शुरू होने से पहले ही मां गंगा की संध्या आरती सम्पन्न कर दी गई और मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। उन्होंने कहा कि जैसे ही चंद्र ग्रहण समाप्त होगा, वैसे ही गंगाजल से मंदिर को पूरी तरह धोकर कपाट फिर से खोल दिए जाएंगे।

More Stories
शरद पूर्णिमा पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
कुंभ के दौरान मांस ,मदिरा और अवैध नशे की बिक्री पर रोक लगाने की मांग
दशहरा पर्व पर श्री पंचायती अखाडा निर्वाणी मे शस्त्र पूजन किया गया