टिहरी गढ़वाल से आई बाबा विश्वनाथ मां जगदीशीला डोली का शुक्रवार को हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान कराकर पूजन किया गया। इसके साथ ही देव डोलियों के गंगा स्नान के साथ डोली यात्रा का रजत जयंती समारोह शुरू हुआ।
मुख्य अतिथि हंस फाउंडेशन की अध्यक्ष मंगला माता और भोले महाराज ने बाबा विश्वनाथ और मां जगदीशीला डोली का पूजन कर यात्रा को शहर भ्रमण के लिए रवाना किया। इसके बाद यात्रा उत्तराखंड के लिए रवाना हुई।

More Stories
जूना अखाड़े के रमता पंचों ने अर्धकुभ को लेकर अपनी पारंपरिक धार्मिक गतिविधियां शुरू की
गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में धर्म नगरी के विभिन्न गुरुद्वारों की ओर से प्रभात फेरिया निकाली गई
कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर प्रशासन ने मेला क्षेत्र को 8 जोन और 30 सेक्टरो में विभाजित किया