वैशाख अमावस्या पर आज देश के कई प्रांतों से आए लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में डूबकी लगा पुण्य लाभ अर्जित किया।अमावस्या पर लोगों ने अपने परिजनों के निमित्त पिण्डदान, श्राद्ध-तर्पण, नारायण बलि आदि कर्म किए। सप्ताह का अंतिम दिन होने के कारण शहर में जाम की स्थिति भी बनी रही। यातायात सामान्य बनाने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
रविवार को वैशाख अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी ब्रह्मकुण्ड समेत गंगा के विभिन्न घाटों पर पुण्य की डुबकी लगायी। बता दें कि वैशाख अमावस्या पर गंगा स्नान का खासा महत्व बताया गया है। इसी कारण आज तीर्थनगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।लोगों ने गंगा स्नान के पश्चात दान-पुण्य आदि कर्म किए। देवालयों में भी आज खासी भीड़ रही। अमावस्या पर लोगों ने अपने पितरों के मोक्ष की कामना को लेकर पिण्डदान, श्राद्ध, तर्पण व नारायणबलि आदि कर्म किए। नारायण बलि के लिए प्राचीन नारायणी शिला पर भारी भीड़ रही। भीड़ का आलम यह था कि लोगों को नारायणी शिला पर बैठने तक का स्थान नहीं मिला, जिस कारण से काफी संख्या में लोगों ने गंगा के घाटों पर नारायण बलि आदि सम्पन्न कराए।

More Stories
शरद पूर्णिमा पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
कुंभ के दौरान मांस ,मदिरा और अवैध नशे की बिक्री पर रोक लगाने की मांग
दशहरा पर्व पर श्री पंचायती अखाडा निर्वाणी मे शस्त्र पूजन किया गया