आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम इन दिनों हरिद्वार से वृंदावन तक देखने को मिल रहा है। बुलंदशहर के तीन श्रद्धालु छह कलशों में पवित्र गंगाजल लेकर करीब 400 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकले हैं।उनका उद्देश्य वृंदावन स्थित श्री हित राधा केली कुंज आश्रम में संत श्री प्रेमानंद महाराज का गंगाजल से विधि-विधानपूर्वक जलाभिषेक करना है। श्रद्धा और समर्पण से भरी यह यात्रा 41 दिनों में पूरी होगी।बुलंदशहर के स्याना कस्बे के बुगरासी अड्डा निवासी गौरव कश्यप, अपने साथियों शिव कुमार और सौरभ के साथ 1 जुलाई को हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर पैदल यात्रा पर निकले। श्रद्धालु छह कलशों में गंगाजल लेकर वृंदावन स्थित श्री हित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचेंगे, जहां संत श्री प्रेमानंद महाराज का जलाभिषेक किया जाएगा।
श्रद्धालुओं की यह धार्मिक यात्रा लगभग 400 किलोमीटर लंबी है। यात्रा के दौरान तीनों श्रद्धालु प्रतिदिन करीब 10 किलोमीटर की दूरी तय कर रहे हैं। उनका लक्ष्य 8 अगस्त तक वृंदावन पहुंचना है, जबकि 11 अगस्त को संत श्री प्रेमानंद महाराज का गंगाजल से अभिषेक किया जाएगा।

More Stories
दान और चढावे को पारदर्शी बनाने के लिए मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने बड़ा निर्णय लिया
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर्व पर हरिद्वार में आस्था का जनसैलाब उमड़ा
हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर कमेटी ने अहम फैसला लिया