योगी सरकार ने 60 वर्ष से ऊपर की महिलाओं के लिए आजीवन मुफ्त बस यात्रा शुरू की

त्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा कल्याणकारी फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।आजीवन मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने वाली लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना प्रमुख है।

राज्य के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के मुताबिक, इस योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) की सभी बसों में जीवनभर मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। सरकार का अनुमान है कि राज्य की एक करोड़ से अधिक महिलाएं इस योजना से लाभान्वित होंगी।यात्रा के दौरान महिलाओं को सुविधा का लाभ लेने के लिए वैध पहचान पत्र दिखाना होगा। इसके लिए आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र जैसे दस्तावेज स्वीकार किए जाएंगे।

About Author