हरिद्वार। कांवड़ मेले से पहले अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने शिवभक्त कांवड़ियों से यात्रा के दौरान भोजन और पेय पदार्थ ग्रहण करने से पहले पूरी सतर्कता बरतने की अपील की है।उन्होंने कहा कि श्रद्धालु किसी भी होटल, ढाबे या दुकान पर भोजन करने से पहले वहां उपलब्ध क्यूआर कोड स्कैन कर संचालक की जानकारी अवश्य देख लें। इससे किसी भी प्रकार के भ्रम या विवाद की स्थिति से बचा जा सकेगा और श्रद्धालु अपनी आस्था एवं विश्वास के अनुरूप निर्णय ले सकेंगे। 30 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जारी बयान में श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि कांवड़ यात्रा भगवान शिव के प्रति श्रद्धा, आस्था और सनातन परंपरा का प्रतीक है। बड़ी संख्या में शिवभक्त इस दौरान व्रत रखते हैं और सात्विक जीवनशैली का पालन करते हैं।

More Stories
चार दिन में 76 लाख से अधिक कावड़िये हरिद्वार पहुंचे
सावन के पहले सोमवार पर हरिद्वार के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी
गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर हरिद्वार में जन सैलाब उमड़ा