गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर हरिद्वार में जन सैलाब उमड़ा

गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर धर्मनगरी हरिद्वार श्रद्धा और आस्था के रंग में रंग गई। देश के विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु मंगलवार को ही हरिद्वार पहुंच गए। प्रमुख आश्रमों, मठों और अखाड़ों में देर रात तक श्रद्धालुओं का आगमन जारी रहा।बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संत-महात्माओं के पूजन, आशीर्वाद और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए विभिन्न स्थानों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, गुरु पूर्णिमा के साथ ही कांवड़ मेले का भी औपचारिक आगाज हो गया है, जिससे पूरे शहर में धार्मिक उत्साह और बढ़ गया है। भूपतवाला, कनखल, सप्तऋषि, ज्वालापुर और हरकी पैड़ी क्षेत्र स्थित आश्रमों, मठों और अखाड़ों में गुरु पूजन, सत्संग, धार्मिक अनुष्ठान और भंडारों की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह से श्रद्धालु अपने-अपने गुरुओं के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए आश्रमों और प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है ।

About Author