कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मेयर अनिता शर्मा के नेतृत्व में शंकर आश्रम तिराहे से चंद्राचार्य चौक तक पैदल मार्च निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।इस अवसर पर मेयर अनिता शर्मा, विधायक रवि बहादुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने डर से सत्र को दो दिन में ही समाप्त कर दिया। सरकार सवालों से बच रही है। वोट चोरी कर सरकार बनी है। इन्हें सत्ता में बैठने का अधिकार नहीं है।
डा. संजय पालीवाल, अशोक शर्मा ने कहा कि जनता के मताधिकार को छीना जा रहा है और जो सरकार के खिलाफ बोलता है उसके साथ मारपीट की जाती है। किसान, आम जनता सभी भयभीत हैं। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना, महेश प्रताप सिंह राणा ने कहा कि विपक्ष के विधायकों को धमकाया जा रहा है उनके साथ अभद्रता की जा रही है। चुनाव आयोग जनता को वोट के अधिकार से वंचित कर रहा है।

More Stories
कांग्रेस ने आज का दिन काला दिवस के रूप में मनाया
नगर निगम की बोर्ड बैठक में पार्षदों हंगामा किया
स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रानीपुर कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन किया