उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी के मद्देनजर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत आज हरिद्वार के दौरे पर रहेंगे। वे यहां भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेंगे, जहां पर रावत ‘हरिद्वार सम्मान यात्रा’ के पहले चरण की शुरुआत करेंगे।
विधानसभा चुनाव होने में बस कुछ ही वक्त बचा है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल पूरी शिद्दत से तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसी के तहत कांग्रेस जिले में हरिद्वार सम्मान यात्रा निकालने जा रही है। भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र के चौली, हल्लू माजरा, माणक माजरा, सिकंदरपुर, खेलड़ी-सिकोहपुर-सिकरौड़ा में यात्रा निकाली जाएगी।

More Stories
नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया
भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ चंद्राचार्य चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया
असम और पश्चिम बंगाल में भाजपा की बड़ी जीत पर हरिद्वार मे कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया