देहरादून: द फोकस आई 4 जनवरी। सोमवार को उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट करके खुद इस बात की जानकारी दी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो भी लोग पिछले दिनों मेरे संपर्क में आए हों वो आइसोलेट हो जाएं और अपना टेस्ट करवाएं। उन्होंने मंगलवार को किए ट्वीट में लिखा कि मैं कोविड पॉजिटिव हो गया हूं। हल्के लक्षण हैं।घर में खुद को आइसोलेट कर लिया है। जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए, कृपया खुद को आइसोलेट करें और अपना टेस्ट करवाएं।’ बता दें कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में आप की हवा बनाने के लिए दिल्ली सीएम सोमवार को देहरादून पहुंचे और एक रैली को संबोोदित किया था। वहीं रविवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक रैली की थी।

More Stories
भाजपा ने कांग्रेस पार्टी की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन किया
महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने आंगनवाड़ी कार्यकृतियों के धरने प्रदर्शन का समर्थन किया
हरिद्वार जिले के साथ सौतेला व्यवहार किया गया : विधायक रवि बहादुर