अमित शाह पहुंचे देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार

हरिद्वार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार पहुंचे। यहां शांतिकुंज प्रमुख डा प्रणव पंड्या से मुलाकात की। यहां दीप प्रज्‍ज्वलित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की।

उन्होंने कहा वर्तमान एजुकेशन सिस्टम हमें बौद्धिक विकास और विचार दे सकता है पर यहां में आध्यात्मिक शांति नहीं दे सकता। आध्यात्मिक शांति के लिए देव संस्कृति विश्वविद्यालय जैसे विश्वविद्यालयों की आवश्यकता है, जो भारतीय सांस्कृतिक धार्मिक परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समायोजन से मजबूत विचारशील सांस्कृतिक शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि की गायत्री मंत्र के विधि सम्मत तरीके से नियमित लगातार उच्चारण करने से मनुष्य, देवत्व को प्राप्त करता है। यही एकमात्र रास्ता है जो मानव को महामानव बनाता है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि व्यक्ति में संयम और करुणा दोनों का समावेश अवश्य होना चाहिए और उसके मन में पर पीड़ा के प्रति संवेदना भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें स्व की भावना छोड़कर हम पर सोचना और कर्म करना चाहिए। गृह मंत्री अमित शाह ने नागरिक कर्तव्यों के पालन का आवाहन करते हुए कहा कि संविधान प्रदत्त अधिकारों के लिए देश में आंदोलन तो बहुत होते हैं पर, उसी संविधान में दर्ज कर्तव्यों के पालन के लिए ना तो हम कोई आंदोलन करते हैं और ना ही उसका पालन करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा विरोधाभास नहीं होना चाहिए जब हम ऐसा कर सकेंगे तभी देश को महान बना सकेंगे।

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार पहुंचे। यहां शांतिकुंज प्रमुख डा प्रणव पंड्या से मुलाकात की। यहां दीप प्रज्‍ज्वलित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डा चिन्मय पंड्या भी मौजूद रहे।

– अमित शाह ने उत्तराखंड में लान्च की घसियारी योजना, बोले- विषम परिस्थितियों में काम करने वाली महिलाओं को होगा लाभ

About Author