युवा कांग्रेस ने वोट चोर गद्दी छोड़ बाइक रैली का तीसरा चरण उत्तरी हरिद्वार में शुरू किया। बाइक रैली दूधाधारी चौक से शुरू होकर सूखी नदी, भीमगोड़ा, हरकी पैड़ी होते हुए नगर कोतवाली तक निकाली गई।जिसमें सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने कहा कि भाजपा जनता के वोट चोरी कर सरकार बनाती है। ऐसी सरकार को अब जनता ही सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और भाजपा का गठबंधन जनता के सामने ला दिया है। दोनों एक दूसरे को बचा रहे हैं। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा कि बिहार चुनाव में एनडीए बुरी तरह से हारेगा और महा गठबंधन की जीत निश्चित है।

More Stories
स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रानीपुर कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन किया
नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया
भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ चंद्राचार्य चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया