हरिद्वार। नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देवपुरा चौक पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन कर उनका पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि नीट परीक्षा में हुई धांधली ने लाखों छात्रों और अभिभावकों का भरोसा तोड़ा है।उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।

More Stories
भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ चंद्राचार्य चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया
असम और पश्चिम बंगाल में भाजपा की बड़ी जीत पर हरिद्वार मे कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया
भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग योगाश्रम में शुरू हुआ