ज्वालापुर क्षेत्र में एक बंद पड़े किराए के मकान का ताला तोड़कर लाखों की नगदी, विदेशी मुद्रा और जेवरात चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के लौटने पर घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।घटना ज्वालापुर थाना क्षेत्र के रवि विहार कॉलोनी सीतापुर की है। पीड़ित हरेंद्र लोहियाल ने बताया कि 13 नवंबर को उनकी ताईजी के निधन की सूचना मिली, जिसके चलते उन्हें अचानक अपने पैतृक गांव टनोला, ग्राम आलकोट, जिला चमोली जाना पड़ा। कमरे पर ताला लगाकर वे परिवार सहित गांव चले गए थे। इसी दौरान 14 नवंबर रात चोर किसी समय कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और चोरी की घटना का अंजाम दिया।
15 नवंबर को मकान मालिक ने फोन कर सूचना दी कि कमरे का ताला टूटा पड़ा है और अंदर सामान बिखरा हुआ है। यह सुनकर उनका परिवार 16 नवंबर को गांव से हरिद्वार पहुंचा। कमरे में प्रवेश किया तो पता चला कि चोर लगभग छह लाख रुपये नगद, 2.20 लाख रुपये की जापानी मुद्रा, दो तोला सोने की चेन, करीब 35 ग्राम वजन का मंगलसूत्र, 12 चांदी के सिक्के सहित अन्य कीमती सामान ले गए हैं। एसएसआई खेमेंद्र गंगवार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टीम गठित कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

More Stories
एसटीएफ ने फरार चल रहे ₹ 50 हज़ार के इनामी बदमाश को पकड़ा
एएसआई 10 हज़ार रुपए रिश्वत के साथ रंगे हाथो गिरफ्तार हुई
हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने अवैध देशी शराब पकड़ी