सतर्कता विभाग की टीम ने हरिद्वार के रानीपुर थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।आरोप है कि महिला पुलिसकर्मी ने शिकायतकर्ता और दूसरे पक्ष के बीच चल रहे लेन-देन के विवाद में समझौता कराकर मामला निपटाने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। शिकायत की जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद सतर्कता विभाग ने ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया।
सतर्कता विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विभाग के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायतकर्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि रानीपुर थाने में तैनात एएसआई सोनिया विवाद का निपटारा कराने के बदले उससे 10 हजार रुपये मांग रही हैं।शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सतर्कता विभाग ने पहले मामले की जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक, सतर्कता सेक्टर देहरादून के निर्देश पर ट्रैप टीम गठित की गई। इसके बाद आज टीम ने सुनियोजित कार्रवाई करते हुए एएसआई सोनिया को शिकायतकर्ता से कथित तौर पर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

More Stories
हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने अवैध देशी शराब पकड़ी
कनखल क्षेत्र में बंद मकान से चोरों ने लाखों की चोरी की
ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने एक आरोपी को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया