कनखल कोतवाली क्षेत्र के एक बंद मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। लौटने पर मालिक को घर का समान बिखरा मिला। चोर घर से सोने का गले का एक सेट, एक जोड़ी झुमके, एक चेन, दो ब्रेसलेट, बच्चों के दो कड़े, चांदी की एक चैन और दो अंगूठियों पर हाथ साफ कर के रफू चक्कर हो गये।पीड़ित ने पुलिस को शिकायत की है। पुलिस ने मामले केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, गुरुबख्श बिहार निकट सेठी नर्सिंग होम निवासी नितिन राठी पुत्र तेजपाल सिंह ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर बताया कि वह एक अक्तूबर को सुबह करीब 10 बजे घर पर ताला लगाकर परिवार के साथ अपनी बहन के यहां ग्राम थीथकी कवांदपुर, मंगलौर गए थे। शाम को वापस लौटने पर घर के अंदर सामान अस्त-व्यस्त मिला। जांच करने पर आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात गायब मिले।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने एक आरोपी को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया
आबकारी विभाग ने छापेमारी कर घर से अवैध शराब बरामद की
ज्वालापुर पुलिस ने एक आरोपी को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया