कनखल थाना क्षेत्र में पुलिस ने खुले में शराब पीने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। 21 लोगों को पकड़कर पुलिस एक्ट में चालान कर दिया गया। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि जगजीतपुर क्षेत्र में शनिवार की रात चेकिंग अभियान चलाते हुए सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 21 लोगों का पुलिस अधिनियम में चालान किया गया।

More Stories
पथरी क्षेत्र में युवक को मदरसे में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा
सिडकुल क्षेत्र में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की
कुलसचिव के साथ मारपीट 4 लोग गिरफ्तार