कार में गाय कर ले जा रहे एक गौ तस्कर को पथरी थाने की पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान बहादराबाद रोड पर एक सेंट्रो कार में गाय तस्करी करने की सूचना मिली थी।
इस पर पुलिस ने बहादराबाद रोड पर घेराबंदी की और उन्होंने जब कार को रोकने का इशारा किया गया तो चालक ने कार को दौड़ा दिया। पुलिस ने कार का पीछा करते हुए इब्राहिमपुर में गाड़ी को घेर लिया।इस दौरान गाड़ी से एक व्यक्ति भाग निकलने में कामयाब रहा, जबकि दूसरे को पुलिस ने पकड़ लिया। कार की चैकिंग करने पर कार के अंदर से एक जिंदा गाय बरामद हुई। पकड़े गए आरोपित का नाम नवाब पुत्री यासीन निवासी इब्राहिमपुर थाना पथरी जनपद हरिद्वार बताया गया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

More Stories
हरिद्वार पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह का खुलासा किया
भेल क्षेत्र में मोटरसाइकिल से खतरनाक स्टंट करना युवकों को भारी पड़ा
पुलिस ने तमंचे के बल पर की गई लूट की वारदात का खुलासा किया