गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक आरोपित को बहादराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपित के खिलाफ बहादराबाद थाने में पांच मुकदमें दर्ज हैं। आरोपित संगठित गिरोह का सदस्य है और इसके साथी पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
पुलिस के इस अभियान के तहत बहादराबाद थाना पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहे आरोपितों की धर पकड़ के लिए टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे आरोपित रवि कुमार पुत्र जयपाल सिंह निवासी बहादरपुर सैनी थाना बहादराबाद हरिद्वार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गैंग का लीडर विशाल धीमान पुत्र अनिल धीमान निवासी बहादरपुर सैनी थाना बहादराबाद हरिद्वार पूर्व से जिला कारागार रोशनाबाद हरिद्वार में बंद है।

More Stories
पथरी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चले
आबकारी टीम ने हरिद्वार क्षेत्र से अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी
एसटीएफ टीम ने छापेमारी कर 101 एलपीजी सिलेंडर बरामद किये