वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह भुल्लर ने जिले के बहादराबाद क्षेत्र में अग्निकांड की स्थिति से निपटने के लिए बुधवार को नवनिर्मित फायर स्टेशन भवन का उद्घाटन पूजा-अर्चना के साथ किया।इस अवसर पर एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि बहादराबाद क्षेत्र में बढ़ती आबादी और औद्योगिक गतिविधियों को देखते हुए फायर स्टेशन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। नए फायर स्टेशन के शुरू होने से आगजनी की घटनाओं पर त्वरित नियंत्रण संभव होगा और लोगों को समय पर सहायता मिल सकेगी।
उद्घाटन के उपरांत उन्होंने फायर स्टेशन परिसर का निरीक्षण कर तैनात कार्मिकों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगजनी की घटनाओं में त्वरित प्रतिक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, इसलिए किसी भी सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।उन्होंने यह भी बताया कि नए फायर स्टेशन के शुरू होने से मायापुर और सिडकुल स्थित फायर स्टेशनों पर पड़ने वाला दबाव कम होगा, जिससे पूरे क्षेत्र में अग्निशमन सेवाएं और अधिक प्रभावी हो सकेंगी।

More Stories
आगामी कावड़ मेले की तैयारी को लेकर हरिद्वार और बिजनौर पुलिस अधिकारियों के बीच बैठक हुई
हाईवे पर चलती कार में आग लगने से अफरा तफरी मची
पुलिस लाइन में विशेष आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन हुआ