गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक आरोपित को बहादराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपित के खिलाफ बहादराबाद थाने में पांच मुकदमें दर्ज हैं। आरोपित संगठित गिरोह का सदस्य है और इसके साथी पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
पुलिस के इस अभियान के तहत बहादराबाद थाना पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहे आरोपितों की धर पकड़ के लिए टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे आरोपित रवि कुमार पुत्र जयपाल सिंह निवासी बहादरपुर सैनी थाना बहादराबाद हरिद्वार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गैंग का लीडर विशाल धीमान पुत्र अनिल धीमान निवासी बहादरपुर सैनी थाना बहादराबाद हरिद्वार पूर्व से जिला कारागार रोशनाबाद हरिद्वार में बंद है।

More Stories
गंगनहर में चिकन बिरयानी फेंकने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
श्यामपुर रेंज में बाघ शावकों को करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया
हरिद्वार वन प्रभाग की श्यामपुर रेंज से बाघ के शिकार का सनसनीखेज मामला सामने आया