कनखल स्थित पुष्पक गैस एजेंसी के कर्मचारियों का वीडियो वायरल होने पर पूर्ति निरीक्षक की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एजेंसी संचालक से दो दिन में जवाब मांगा गया है।
पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा है। करीब 40 सेकंड का वीडियो पुष्पक गैस एजेंसी के कर्मचारियों का है।वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सुनसान इलाके में खड़े सिलिंडर आपूर्ति वाहन में एक व्यक्ति पीछे खड़ा है।वह सिलिंडर के साथ छेड़खानी करता नजर आ रहा है, जबकि दूसरा चालक आगे बैठा है। वीडियो बनाने वालों ने पूछताछ की तो दोनों वाहन लेकर भाग गए। वीडियो बनाने वाले ने गैस चोरी का आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल कर दिया।
पूर्ति निरीक्षक का कहना है कि उच्चाधिकारियों के लगातार निर्देशों के बाद भी इस प्रकार का कृत्य लापरवाही को दर्शाता है। दो दिन में जवाब न उपलब्ध मिलने पर एजेंसी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
पुलिस ने अंतरराज्य वाहन चोर गिरोह के 2 सदस्यों को 18 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा
रानीपुर पुलिस ने दो वाहन चोरों के कब्जे से 25 मोटरसाइकिल बरामद की
कनखल क्षेत्र में दो पक्षों में खूनी संघर्ष मुकदमे दर्ज हुए