चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के साथ फर्जी रजिस्ट्रेशन कर धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आ रही है। नगर कोतवाली पुलिस ने आज एक आरोपित ट्रैवल्स स्वामी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम ने मुकदमें में आरोपित श्रीराम ट्रैवल्स खड़खड़ी के नीरजपाल पुत्र रामबाबू पाल निवासी कुंज गली खड़खड़ी हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।

More Stories
पथरी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चले
आबकारी टीम ने हरिद्वार क्षेत्र से अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी
एसटीएफ टीम ने छापेमारी कर 101 एलपीजी सिलेंडर बरामद किये