एक युवती ने प्रेमी और उसके साथी पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। आरोप है कि दोनों ने घटना के संबंध में किसी को बताने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को बताया कि करीब तीन साल पहले उसका एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उस समय वह नाबालिग थी। आरोप है कि प्रेमी ने उसे मिलने के बहाने एक सुनसान जगह बुलाया था। इसके बाद प्रेमी ने डरा धमकाकर दुष्कर्म किया था। आरोप है कि उसके साथी ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। साथ ही विरोध करने पर मारपीट की थी। साथ ही घटना की बाबत किसी को बताने पर दोनों ने जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप है कि अब भी दोनों उसे लगातार धमकी दे रहे थे। इस पर पीड़िता ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि शाहनूर निवासी नगला इमरती, रुड़की पर दुष्कर्म और सलमान निवासी गांव जैनपुर झंझेड़ी, मंगलौर के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास समेत पॉक्सो में केस दर्ज कर लिया है। दोनों की तलाश की जा रही है।

More Stories
युवको ने नशे की हालत मे कार से श्रद्धालुओं को कुचला अपरा तफरी मची
पुलिस ने अंतरराज्य वाहन चोर गिरोह के 2 सदस्यों को 18 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा
रानीपुर पुलिस ने दो वाहन चोरों के कब्जे से 25 मोटरसाइकिल बरामद की