पथरी थाना पुलिस ने स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के पास से 10.02 ग्राम स्मैक बरामद की है।जानकारी के मुताबिक पथरी पुलिस चेकिंग अभियान पर थी।इसी दौरान थाना क्षेत्र के ग्राम घिस्सूपुरा तिराहे पर खड़े एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया। आरोपित के पास से तलाशी लेने पर उसके पास से 10.02 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम पता मुस्लिम निवासी ग्राम बहादरपुर खादर कोतवाली लक्सर हरिद्वार बताया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

More Stories
युवको ने नशे की हालत मे कार से श्रद्धालुओं को कुचला अपरा तफरी मची
पुलिस ने अंतरराज्य वाहन चोर गिरोह के 2 सदस्यों को 18 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा
रानीपुर पुलिस ने दो वाहन चोरों के कब्जे से 25 मोटरसाइकिल बरामद की