पुलिस ने तीन बाइक चारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपितों के पास से एक चोरी की बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक 23 मई को लक्सर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हबीबपुर कुडी से बाइक चोरी के संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में चोरों की तलाश करते हुए पुलिस ने तीन आरोपितों को बेगमपुल लक्सर के पास से गिरफ्तार करते हुए चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम अंकुर कुमार पुत्र ब्रहमपाल निवासी केशवनगर सोसाइटी रोड थाना लक्सर, रंजीत उर्फ रजत पुत्र योगेन्द्र निवासी निवासी केशवनगर सोसाइटी रोड थाना लक्सर एवं अभय गुप्ता उर्फ अन्ना पुत्र मनोज कुमार निवासी केशवनगर सोसाइटी रोड थाना लक्सर जनपद हरिद्वार बताए हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

More Stories
एएसआई 10 हज़ार रुपए रिश्वत के साथ रंगे हाथो गिरफ्तार हुई
हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने अवैध देशी शराब पकड़ी
कनखल क्षेत्र में बंद मकान से चोरों ने लाखों की चोरी की