हरिद्वार। थाना सिडकुल क्षेत्र में देर रात दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ। जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें 04 लोग घायल हो गए हैं। मौके पर एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, सीओ सिटी शेखर सुयाल, सीओ हेमेंद्र सिंह नेगी, थाना इंस्पेक्टर प्रमोद उनियाल ने पहुंचकर मामले को शांत कराया। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है ।
दरअसल सिडकुल थाना क्षेत्र के गांव रोशनाबाद में देर शाम चार युवक दो बाइकों से अपने घर जा रहे थे। तभी रास्ते में उनकी टक्कर एक ठेली से हो गई। जिसके बाद ठेले लगाने वाले युवक और बाइक वाले युवको में कहासुनी हो गई। उस समय तो मामला शांत हुआ। लेकिन बाद में दूसरे पक्ष के लोग लाठी-डंडों के साथ आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें 04 लोग घायल हो गए हैं। झगड़े के दौरान हवाई फायरिंग की भी जानकारी मिल रही है। फिलहाल पुलिस ने तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है।

More Stories
कावड़ मेले के बीच हरकी पैड़ी क्षेत्र से नकली नोट खपाने का मामला सामने आया
युवको ने नशे की हालत मे कार से श्रद्धालुओं को कुचला अपरा तफरी मची
पुलिस ने अंतरराज्य वाहन चोर गिरोह के 2 सदस्यों को 18 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा