देहरादून। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स ने आज जनपद हरिद्वार में थाना भगवानपुर क्षेत्रांगर्त डाडा जलालपुर गांव में नकली दवाईयों की फैक्ट्री में छापेमारी की कार्यवाही कर मौके पर अभियुक्त खालिद हुसैन पुत्र इकबाल के घर से नकली दवाओं की फैक्ट्री से बड़ी संख्या में नकली दवा बनाने वाली मशीनें, 3 नकली दवाईयों की पेटी कुल 3160 दवाइयां, नकली रैपर, कच्चा माल इत्यादि बरामद करते हुए मौके से 2 अभियुक्त सरवन कुमार पुत्र बद्री दास निवासी भगवानपुर तथा अभियुक्त रवि मिश्रा पुत्र प्रदीप मिश्रा निवासी भगवानपुर गिरफ्तार किए गए।
अभियुक्त खालिद व उसकी पत्नी शमा अंसारी घर से फरार चल रहे है । मौके पर ड्रग निरीक्षक व एसडीएम रुड़की द्वारा मौके पर घटनास्थल को सीज किया गया।बता दे कि विगत कई दिनों से उत्तराखंड STF इस पर काम कर रही थी

More Stories
एएसआई 10 हज़ार रुपए रिश्वत के साथ रंगे हाथो गिरफ्तार हुई
हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने अवैध देशी शराब पकड़ी
कनखल क्षेत्र में बंद मकान से चोरों ने लाखों की चोरी की