कोतवाली नगर पुलिस ने मंगलवार काे हर की पैड़ी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए स्थानीय पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया।इस दौरान घाटों और आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों की गहन तलाशी ली और आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरती गई, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तीर्थनगरी में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। घाटों, बाजारों और प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

More Stories
हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने अवैध देशी शराब पकड़ी
कनखल क्षेत्र में बंद मकान से चोरों ने लाखों की चोरी की
ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने एक आरोपी को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया