फेरूपुर में कांग्रेस के मुख्य चुनाव कार्यालय पर शराब और पैसे बांटने की सूचना पर रविवार रात सेक्टर मजिस्ट्रेट ने पुलिस बल के साथ छापा मारा। सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस का कुछ लोगों ने घेराव कर दिया।पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अभद्रता, आचार संहिता एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज किया है।
पथरी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार के मुताबिक रविवार देर रात में फेरूपुर में कांग्रेस के मुख्य चुनाव कार्यालय पर शराब और पैसे बांटने की जानकारी मिली। सेक्टर मजिस्ट्रेट उपेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ कार्यालय पहुंचे। आरोप है कि तलाशी के दौरान कुछ लोगों ने सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस टीम का घेराव कर दिया।
उनके साथ अभद्रता की गई। काफी हंगामा होने पर टीम लौट आई। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

More Stories
हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि के तहत 27 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया
ज्वालापुर पुलिस ने अंतरराज्य वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया
महिला दिवस पर अवैध नशे के खिलाफ महिलाओं ने प्रदर्शन किया