कुंभ मेला अधिकारी सोनिका के निर्देश पर चारधाम यात्रा और कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर पुलिस-प्रशासन और एनएचएआई के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान चिड़ियापुर से चंडी घाट पुल तक विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया, जिसमें सड़क, पार्किंग और वन विभाग की व्यवस्थाओं की स्थिति देखी गई। इसके साथ ही नहर पटरी का भी निरीक्षण किया गया।अधिकारियों ने सर्विस रोड की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश दिए। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने कहा कि कुंभ मेले को देखते हुए निर्धारित अवधि में निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए, ताकि कुंभ मेले के दौरान यातायात व्यवस्था में कोई बाधा ना पड़े।

More Stories
बिरयानी से भरा ड्रम गंगनहर में फेंकने पर हंगामा खड़ा हुआ
पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद खंडूड़ी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया
पुलिस लाइन रोशनाबाद में पूरे सम्मान के साथ रॉक्सी को अंतिम विदाई दी गई