ज्वालापुर के कड़च्छ मोहल्ले में आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान टीम ने 39 टेट्रा पैक देशी शराब, 30 बीयर केन और अंग्रेजी शराब के पव्वे बरामद किए।टीम ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी संतोष उर्फ बेबी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया है। आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
एएसआई 10 हज़ार रुपए रिश्वत के साथ रंगे हाथो गिरफ्तार हुई
हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने अवैध देशी शराब पकड़ी
कनखल क्षेत्र में बंद मकान से चोरों ने लाखों की चोरी की