ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान आज लक्सर पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। नशा तस्कर के पास से भारी मात्रा में नशे के इंजेक्शन और टैबलेट्स बरामद हुए हैं।
लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथान ने बताया कि चेकिंग के दौरान भूरनी तिराहे के पास से एक व्यक्ति को अवैध 95 इन्जेक्शन ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड, 167 कैप्सूल डाईक्लोमाईन हाईड्रो क्लोराइड, अल्प्राजोलाम की 90 टेबलेट्स और ट्रीपोलीडाईन हाईड्रो क्लौराइड कोडीन फोसफेट सिरप की 20 बोतलों के साथ दबोचा।आरोपित नाहिद पुत्र शहीद निवासी किशनपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार के खिलाफ नारकोटिक्स अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपित ने बताया कि उक्त नशीले पदार्थ को वह अपने मेडिकल स्टोर पुहाना से लाकर लक्सर में नशा करने वाले व्यक्तियों को महंगे दामों पर बेचता है।

More Stories
रेलवे ट्रैक की सुरक्षा में सेंध लगाने पर पांच आरोपी की गिरफ्तार
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में फर्जी प्रवेश पत्र मामले में पुलिस ने प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया
खामियां होने पर सीएससी सेंटर सीज किया गया