हरिद्वार। अलग-अलग इलाकों में चाकू लेकर घूमते हुए पुलिस ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया गया। कनखल एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि शमसान घाट पुल के पास से आरोपी सन्नी निवासी कुम्हारगढ़ा थाना कनखल को चाकू के साथ पकड़ा गया। ज्वालापुर कोतवाल प्रदीप बिष्ट ने बताया कि वाल्मीकि बस्ती पीएसी रोड से सुभाषनगर की तरफ जाने वाले रास्ते से आरोपी रोहन यादव उर्फ पीहू निवासी सादीपुर कृतिनगर थाना राजीव नगर नई दिल्ली को चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि शिव पुल (तिरछा पुल) के नीचे आड़ में चाकू लेकर खड़े आरोपी अर्जुन निवासी बजरीवाला ठोकर नंबर 10 थाना कनखल को पकड़ा गया।

More Stories
युवको ने नशे की हालत मे कार से श्रद्धालुओं को कुचला अपरा तफरी मची
पुलिस ने अंतरराज्य वाहन चोर गिरोह के 2 सदस्यों को 18 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा
रानीपुर पुलिस ने दो वाहन चोरों के कब्जे से 25 मोटरसाइकिल बरामद की