लक्सर क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 3.30 बजे ग्राम धारीवाला स्थित शनि देव मंदिर के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क पर आई गाय को बचाने के प्रयास में बिजली के पोल को तोड़ते हुए पास के नाले और एक दुकान से जा टकराया।हादसा इतना जोरदार था कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह छतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक चालक अरमान निवासी चांदपुर, जनपद बिजनौर चांदपुर से हरिद्वार इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक कंपनी में केमिकल लेने जा रहा था। जैसे ही ट्रक धारीवाला गांव में शनि देव मंदिर के पास पहुंचा, तभी अचानक सड़क पर एक गाय आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित हो गया और बिजली के खंभे को तोड़ते हुए नाले और पास बनी दुकान से जा टकराया। सुबह होने पर घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। बाद में क्रेन बुलाकर ट्रक को हटवाया औऱ रास्ता साफ कराया गया।

More Stories
बिरयानी से भरा ड्रम गंगनहर में फेंकने पर हंगामा खड़ा हुआ
पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद खंडूड़ी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया
पुलिस लाइन रोशनाबाद में पूरे सम्मान के साथ रॉक्सी को अंतिम विदाई दी गई