जनपद में तीन राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के आगमन के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने पुलिस क्षेत्राधिकारियों (सीओ) के सर्किल में बड़ा फेरबदल किया है।पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए जनपद में दो नए पुलिस सर्किल बढ़ाए गए हैं। नई व्यवस्था के तहत जिले में अब कुल नौ सर्किलों में क्षेत्राधिकारियों को अलग-अलग कोतवालियों और थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एसएसपी की ओर से जारी नई व्यवस्था में बहादराबाद, नगर, ज्वालापुर, सदर, रुड़की, मंगलौर, लक्सर, भगवानपुर और रानीपुर सर्किल निर्धारित किए गए हैं। अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव के साथ ही कई कोतवालियों को नए सर्किल में शामिल किया गया है।नई सर्किल व्यवस्था में सर्किल बहादराबाद – सहायक पुलिस अधीक्षकध्क्षेत्राधिकारी देवव्रत जोशी को बहादराबाद और कलियर कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है।सर्किल नगर क्षेत्राधिकारी शिशुपाल नेगी को कोतवाली नगर और श्यामपुर का दायित्व सौंपा गया है। सर्किल ज्वालापुर क्षेत्राधिकारी संजय चौहान ज्वालापुर और पथरी कोतवाली की निगरानी करेंगे। सर्किल सदर, क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र बलूनी को सिडकुल कोतवाली और पुलिस लाइन की जिम्मेदारी दी गई है।
सर्किल मंगलौर – क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी मंगलौर और झबरेड़ा कोतवाली की जिम्मेदारी संभालेंगे। सर्किल लक्सर, क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी को लक्सर और खानपुर कोतवाली का क्षेत्र दिया गया है। सर्किल भगवानपुर, क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे भगवानपुर कोतवाली और बुग्गावाला थाना क्षेत्र की निगरानी करेंगे। सर्किल रानीपुर, क्षेत्राधिकारी दक्ष शोखंद को रानीपुर और कनखल कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

More Stories
गंगनहर में अचानक जलस्तर बढ़ने से निर्माणाधीन घाटों की सुरक्षा को लेकर समस्या हुई
कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर रोशनाबाद में कंट्रोल रूम स्थापित होगा
सब्जी मंडी में खरीदारी करने पहुंचे युवक की अचानक मौत हुई