हरिद्वार। रानीपुर मोड़ पर मंगलवार देर रात अचानक स्कूटी में आग लगने से मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। सड़क के बीच स्कूटी से आग की लपटे उठाने लगी। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।लोगों ने स्कूटी में आग लगने की सूचना फायर विभाग को दी। सूचना पर फायर टीम मौके पर पहुंची। साथ ही रानीपुर मोड़ चौक पर तैनात पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंचे। फायर टीम ने स्कूटी में लगी आग को बुझाया। बावजूद इसके स्कूटी पूरी तरह आग में जल गई।

More Stories
भारी बारिश से शहर में जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ
मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी के चलते कल हरिद्वार जिले में सभी स्कूलों की छुट्टी
कुंभ मेला एसएसपी ने हरकी पौड़ी क्षेत्र का निरीक्षण किया