हरिद्वार। रानीपुर मोड़ पर मंगलवार देर रात अचानक स्कूटी में आग लगने से मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। सड़क के बीच स्कूटी से आग की लपटे उठाने लगी। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।लोगों ने स्कूटी में आग लगने की सूचना फायर विभाग को दी। सूचना पर फायर टीम मौके पर पहुंची। साथ ही रानीपुर मोड़ चौक पर तैनात पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंचे। फायर टीम ने स्कूटी में लगी आग को बुझाया। बावजूद इसके स्कूटी पूरी तरह आग में जल गई।

More Stories
रेलवे स्टेशन क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने कवायद शुरू की
कुंभ मेले की तैयारी को लेकर प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था तेज की
स्वास्थ्य मंत्री ने मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया