राज्य में UCC लागू होने के बाद रुड़की क्षेत्र से निकाह हलाला से जुड़ा पहला मामला सामने आया

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू होने के बाद ‘निकाह हलाला’ से जुड़ा पहला बड़ा मामला सामने आया है। हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में दर्ज इस मामले में पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।गुरुवार को इस मामले में रुड़की कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल कर दी गई।

महिला ने आरोप लगाया है कि उस पर जबरन ‘हलाला’ के लिए दबाव बनाया गया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। UCC लागू होने के बाद यह मामला इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि राज्य सरकार लगातार महिलाओं के अधिकारों और सम्मान से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई का संदेश दे रही है।यह मामला रुड़की क्षेत्र का बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला शाहीन ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पति मोहम्मद दानिश और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया।महिला का कहना है कि पति और परिवार के अन्य सदस्य उस पर ‘निकाह हलाला’ के लिए दबाव बना रहे थे। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से बाहर निकाल दिया गया।पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच के बाद अब पुलिस ने रुड़की कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल कर दी है। बताया जा रहा है कि यह मामला अप्रैल महीने में सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। अब चार्जशीट दाखिल होने के बाद मामले की कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

About Author