ज्वालापुर क्षेत्र में जमीन कब्जाने को लेकर एक युवती के साथ मारपीट और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने घर में घुसकर युवती के साथ अभद्रता की, कपड़े फाड़ने का प्रयास किया और जमीन अपने नाम करने का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी दी।पीड़िता ने कोतवाली ज्वालापुर में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
पुलिस के मुताबिक वाल्मीकि बस्ती पुल जटवाड़ा ज्वालापुर निवासी युवती ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि वह अपनी मां सरोज और मौसी राज्जो के साथ ननिहाल में रहती है। उसके पिता की बचपन में ही मृत्यु हो गई थी।युवती आरोप है कि ननिहाल की जमीन पर कब्जा करने की नीयत से पड़ोसी आत्माराम, राम कुमार, श्याम कुमार, निधि और राम कुमार की पत्नी उस पर लगातार दबाव बना रहे हैं।आरोप लगाया कि छह मई की शाम को जब वह घर में अकेली थी, तभी सभी आरोपी एक राय होकर उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि राम और श्याम ने बदनीयती से उसके साथ छेड़छाड़ की और कपड़े फाड़ने का प्रयास किया, जबकि अन्य आरोपियों ने चप्पलों से हमला किया। पीड़िता का कहना है कि किसी तरह उसने खुद को आरोपियों से बचाया। आरोप है कि आरोपी जमीन अपने नाम कराने के लिए लगातार धमकी दे रहे हैं और समझौते का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जमीन उनके हवाले नहीं की गई तो अगली बार जान से मार दिया जाएगा। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

More Stories
पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत 260 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी को पकड़ा
ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने पिल्ला गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की
ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया