एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने बुधवार काे वाहन चेंकिंग के दाैरान एक बाइक सवार के पास से 260 ग्राम स्मैक बरामद की है।पुलिस ने बाइकसवार को गिरफ्तार कर लिया है। इसके पास से बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 78 लाख रुपये आंकी गई है।
कोतवाली मंगलौर पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने संदिग्धों की चेकिंग के दौरान शक के आधार पर एक बाइक सवार काे राेक कर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दाैरान बाइक सवार के पास से 260 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने बाइक सवार हसीन उर्फ तोता पुत्र सईद निवासी ग्राम लादपुर कला, थाना लक्सर जनपद हरिद्वार काे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बाइक काे भी सीज कर दिया।

More Stories
एएसआई 10 हज़ार रुपए रिश्वत के साथ रंगे हाथो गिरफ्तार हुई
हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने अवैध देशी शराब पकड़ी
कनखल क्षेत्र में बंद मकान से चोरों ने लाखों की चोरी की