हरिद्वार हिल बाईपास रोड एवं मां मनसा देवी मंदिर पैदल मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई विभाग के किए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोनिवि को निर्देश दिए कि उनके द्वारा जो भी निर्माण कार्य किया जा रहा है, उन कार्यों को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के साथ गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विशेष रूप से स्लाइडिंग जोन का जायजा लिया और वहां सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने वन विभाग को पहाड़ी क्षेत्र में मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए बांस के पौधे और घास लगाने को कहा।
जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्यों में सभी तकनीकी मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए और आगामी चारधाम यात्रा से पूर्व निर्माण कार्य पूर्ण करने और मार्ग पर पड़े मलबे को हटाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मनसा देवी पैदल मार्ग पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए साथ ही मनसा देवी प्रवेश द्वार पर दोपहिया वाहनों को न खड़ा होने दिया जाए। जिससे श्रद्धालुओं को असुविधा न होने पाए।

More Stories
हरिद्वार में सुबह धुंध के कारण वाहन चालकों को परेशानी हुई
जिलाधिकारी सभागार में राज्य महिला आयोग अध्यक्ष की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया
जमीन विवाद में भाजपा के दो नेताओं में तनातनी