राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ

बहादराबाद स्थित स्प्रिंग फिल्ड स्कूल परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिंदू एकता, सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और स्वाभिमान को सुदृढ़ करना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत स्वामी सुतीक्षण मुनि ने कहा कि संघ के 100 वर्ष समाज संगठन, राष्ट्र निर्माण और संस्कृति संरक्षण के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि जब हिंदू समाज संगठित और जागरूक रहता है, तभी राष्ट्र सशक्त और समृद्ध बनता है। युवाओं से उन्होंने भारतीय संस्कृति और परंपराओं को आत्मसात कर राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

मुख्य वक्ता के रूप में संघ के क्षेत्र सह संपर्क प्रमुख हरीश ने कहा कि शताब्दी वर्ष केवल उत्सव नहीं, बल्कि आत्ममंथन और नवसंकल्प का अवसर है। सामाजिक समरसता, सेवा और राष्ट्रभक्ति के माध्यम से समाज को जोड़ना ही संघ का मूल ध्येय रहा है। उन्होंने सभी से हिंदू समाज की एकजुटता को और सुदृढ़ करने का आह्वान किया। क्षेत्र संयोजक, बजरंग दल अनुज वालिया ने कहाकि समाज को तथाकथित लव जिहाद जैसी घटनाओं के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता बताई।

About Author