छहः दिसंबर को बजरंग दल की शौर्य यात्रा पर पत्थर बाजी करने के आरोप में जवालापुर कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपितों में मोइन पुत्र मुस्तकीम निवासी गायत्री विहार, जफर पुत्र रियासत निवासी सोनिया बस्ती और चांद पुत्र इकबाल निवासी लालपुल इन्द्राबस्ती शामिल है।गौरतलब है की 6 दिसंबर को बजरंग दल द्वारा निकाली गई शौर्य यात्रा पर ज्वालापुर क्षेत्र के दुर्गा चौक इलाके में पत्थर फेके गए थे। इस पत्थरबाजी के विरोध में बजरंग दल ने प्रदर्शन कर पथराव करने वालों की गिरफ्तारी की मांग की थी। इस पर ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने एक टीम का गठन किया था।

More Stories
हरिद्वार जिले की चार विधानसभा सीटों पर SIR से सियासी समीकरण बदलने की उम्मीद
स्वर्ण समाज ने यूजीसी रोलबैक को लेकर बड़ी जनसभा की
जनपद की सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने के आदेश