सरकारी भूमि पर बने धर्मस्थलों पर शासन-प्रशासन की कार्रवाई जारी है। हरिद्वार के ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया में बनी एक मजार पर राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन ने नोटिस चस्पा कर दिया है। पार्क क्षेत्र में बनी इस मजार को लेकर प्रबंधन को 15 दिन का समय दिया गया है।इससे पूर्व भी नोटिस दिया गया था। इधर, मजार के खादिम सैफुद्दीन ने बताया कि केवल परेशान करने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले नोटिस का जवाब दे दिया गया था। फिलहाल, मजार प्रबंधन को 15 दिन का समय देकर इससे जुड़े वैध दस्तावेज मांगे गए हैं।

More Stories
हरिद्वार जिले की चार विधानसभा सीटों पर SIR से सियासी समीकरण बदलने की उम्मीद
स्वर्ण समाज ने यूजीसी रोलबैक को लेकर बड़ी जनसभा की
जनपद की सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने के आदेश