हरिद्वार। नगर आयुक्त नन्दन कुमार ने बुधवार को अपर रोड, सीसीआर, रोडी बेलवाला, मालवीय घाट सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने कुछ स्थलों पर जलभराव की स्थिति देख नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को त्वरित जल निकासी के निर्देश दिए।नगर आयुक्त ने गंगा घाटों पर सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए घाटों पर हर 50 मीटर की दूरी पर कूड़ेदान लगाए जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि घाटों से समय पर कूड़ा उठाया जाए, ताकि तीर्थयात्रियों और स्थानीय नागरिकों को किसी तरह की असुविधा न हो।

More Stories
मेयर ने नालों की साफ सफाई कार्यो का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए
सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर प्रशासन ने हरकी पौड़ी क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाया
सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कसी