तीर्थ सेवा न्यास की ओर से हरिद्वार में 500 करोड़ रुपये की लागत से विश्व सनातन महापीठ बनाई जाएगी। महापीठ का स्वरूप सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय चेतना को समर्पित होगा।न्यास के संरक्षक एवं परमाध्यक्ष बाबा हठयोगी और अध्यक्ष राम विशाल ने बुधवार को बताया कि यह महापीठ धर्म, आस्था और राष्ट्र निर्माण का त्रिदेव मंदिर होगा, जहां वेद, विज्ञान, संस्कृति और सेवा एक साथ जीवंत होंगे।बताया कि 31 सितंबर तक भूमि का चयन कर लिया जाएगा। इसके लिए समिति का गठन कर लिया गया है। इसी साल 21 नवंबर को भूमि पूजन कर 21 नवंबर 2026 को गौ संरक्षण और यज्ञशाला का शुभारंभ होगा।

More Stories
एएसआई 10 हज़ार रुपए रिश्वत के साथ रंगे हाथो गिरफ्तार हुई
हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने अवैध देशी शराब पकड़ी
कनखल क्षेत्र में बंद मकान से चोरों ने लाखों की चोरी की