हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर श्यामपुर क्षेत्र में एक जंगली हाथी अचानक आ गया और वहां लगे जाम में फंस गया। वाहनों के बीच फंसे हुए हाथी को देखकर लोगों की सांस थम गई।सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी को जंगल की ओर सुरक्षित स्थान पर ले गई। वाहनों की लंबी कतारों के कारण अक्सर इस मार्ग पर जाम लगा रहता है, लेकिन इस बार वाहनों के बीच जंगली हाथी को जाम में फंसे देखकर लोग डर भी रहे थे और उनमें कौतूहल भी था।
इस दौरान हाईवे पर मौजूद राहगीरों ने घटना को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में हाथी सड़क पर बुरी तरह फंसा हुआ है और बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं है। वह जाम में देर तक खड़ा रहा। इसी बीच एक शख्स लोगों से वीडियो न बनाने को कह रहा है।

More Stories
सीसीआर परिसर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लाह से मनाया गया
गढ़वाल मंडल आयुक्त ने SIR प्रक्रिया का जायजा लिया
भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के खिलाफ बाबा रामदेव ने धरने पर बैठने की चेतावनी दी